आजमगढ़। बरदह थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी लालू बिन्द को मंगलवार को लसड़ाकला नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी लालू बिंद खम्हौली गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड (रम्मा) बरामद किया है।
थानाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात आरोपी लालू बिन्द ने पुरानी रंजिश को लेकर मुक्तीपुर बाजार में महेन्द्र बिन्द पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया था। घायल के पुत्र अंकित बिन्द की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आबकारी अधिनियम से संबंधित कई मामलों में जेल जा चुका है।