यमुनानगर। निजी अस्पताल की नर्स को कार सवार युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। थाना व्यासपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में थाना साढाैरा क्षेत्र के गांव की 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वह निजी अस्पताल में नर्स है। वह 17 सितंबर की शाम जब वह ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए जा रही थी। बिलासपुर रेस्ट हाउस के पास कार में सवार होकर चार-पांच युवक आए और अगवा करने का प्रयास किया। वह बचकर व्यासपुर बस स्टैंड पर आ गई। यहां भी आरोपी आ गए छेड़खानी करने लगे। उसने डायल-112 पर कॉल की तो धमकी देकर भाग गए। संवाद