फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना शिक्षिका की छवि धूमिल करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-साइबर सेल ने स्कूल की एक पूर्व संविदा शिक्षिका को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला साइबर सेल ने शिक्षिका की छवि धूमिल करने के लिए उसका फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक फोटो डालने के आरोप में एक पूर्व शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। पुरानी दिल्ली की रहने वाली आरोपी इसी स्कूल में पहले संविदा शिक्षिका के रूप में काम करती थी और 2022 में उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने में इस्तेमाल किए गए दो सिम कार्ड और शिकायतकर्ता की क्रॉप और मॉर्फ की गई मूल तस्वीरें बरामद की हैं।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि साइबर सेल में दिल्ली के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की 25 साल की शिक्षिका ने बदनाम करने को लेकर एक शिकायत दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए हैं। इसमें छेड़छाड़ की हुई उनकी तस्वीरें अपलोड की गई है और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से उनके छात्रों और सहकर्मियों को अकाउंट को फॉलो करने के अनुरोध किए गए हैं। शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की। पता चला कि एआई का इस्तेमाल करके ऐसी तस्वीरें गढ़ी, जिनमें शिकायतकर्ता का एक पुरुष के साथ संबंध होने का झूठा चित्रण किया गया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान उसी स्कूल की एक पूर्व संविदा शिक्षिका के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को पुरानी दिल्ली से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने शुरू में गुमराह करने की कोशिश की। बाद में अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें