ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में यमाहा चौक के पास ऑटो सवार आईटीबीपी एएसआई से मोबाइल लूटने का प्रयास तीन बदमाशों को भारी पड़ गया। छीनाझपटी के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद एएसआई ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो भाग गए। आरोपी की पहचान बिहार निवासी सिद्धार्थ कुमार उर्फ शिवम के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक कब्जे में ले ली है और फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के जुरासीकला गांव निवासी हंसराज सोमवार को बॉटेनिकल गार्डन से ऑटो में सवार होकर यमाहा चौक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। ब्यूरो