फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गला दबाकर महिला की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए गला दबाकर महिला की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति व अन्य ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पारस टिएरा सोसाइटी निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 2013 में फरीदाबाद निवासी दीपक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल आते ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न शुरू हो गया था। सास ने 15 लाख रुपये की मांग की रखी। डेढ़ साल बाद वह गर्भवती हुई, लेकिन उत्पीड़न के चलते उनका बच्चा भी मर गया। इसके बाद वह पति के साथ ग्रेटर नोएडा आकर रहने लगी और नौकरी करने लगी। आरोप है कि घर का सारा खर्च वह स्वयं चलाती है, इसके बावजूद 27 जून की रात पति ने गले में दुपट्टा डालकर उन्हें मारने का प्रयास किया। 21 जुलाई को पति दीपक और अन्य ससुराल वालों ने दहेज में दस लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें