फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में इसी एटीएम को काटने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
फिर गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास
विज्ञापन

नोएडा। एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-126 स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग करते हुए आरोपी भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि अन्य तीन मौका पाकर फरार हो गए। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सेंट्रो कार, गैस कटर, जैक व तमंचा आदि बरामद किया है। कुछ दिन पहले सेक्टर-5 हरौला में भी बदमाशों ने एटीएम काटने का प्रयास किया था।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 4 बजे सेक्टर-126 के आसपास गश्त कर रही पीसीआर 22 को एक राहगीर ने एटीएम को गैस कटर से काटे जाने की सूचना दी। पीसीआर पर तैनात सिपाही ललित कुमार और विपिन ने तुरंत गाड़ी एटीएम की ओर दौड़ा दी। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिसकर्मियों ने पीसीआर से कार को टक्कर मारी तो आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। वहीं, वारदात की सूचना फ्लैश होते ही एक्सप्रेसवे पर दो वांछित बदमाशों की तलाश में जुटे सेक्टर-49 थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। रास्ते में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि तीन झाड़ियों में छिपकर भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से स्प्रे भी बरामद हुआ है, जिसे वारदात के समय सीसीटीवी कैमरों पर डाला जाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह (मेवात) के तावडू थानाक्षेत्र स्थित गांव पियाका निवासी ताहिर हुसैन के रूप में हुई है। बरामद कार चोरी की तो नहीं है, इस बात की जांच की जा रही है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मेवात में 200 से अधिक सक्रिय बदमाश
पुलिस अधिकारियों की मानें तो मेवात में इस समय दो गिरोह सक्रिय हैं। एक गिरोह डंपर-हाइवा सहित बड़ी-बड़ी गाड़ियों की चोरी व लूट करता है। इसके बाद वाहन वापस करने की की एवज में फिरौती वसूलता है। इसके अलावा शाहिद-वाहिद और असलम आदि का गिरोह है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने मेवात में 200 से अधिक लोगों को एटीएम काटने का प्रशिक्षण दे रखा है।
20 मिनट में काट देते हैं एटीएम
पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े बदमाश गैस कटर से मात्र 15 से 20 मिनट में एटीएम को साइट से काट देते हैं और नोटों से भरी ट्रे निकालकर ले जाते हैं। यदि पूरी मशीन उखाड़नी होती है तो बदमाश मशीन को कार से बांधकर खींच लेते हैं। इससे मशीन उखड़ जाती है और बदमाश उसे कार में लादकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

बैंक के पास नहीं पहुंची सूचना
बदमाश जब एटीएम को काट रहे थे तब बैंक के पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं पहुंची। यह तो अच्छा था कि राहगीर ने पीसीआर को सूचना दे दी थी। गौरतलब है कि 13 अगस्त को एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ा गया था और उसी दिन ममूरा में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया गया था। इसके बाद सेक्टर-5 हरौला में और अब सेक्टर-126 में एटीएम काटने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें