फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तमंचे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ करने का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने किशोरी के मामा को तमंचे की बट मार-मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हो सका है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी भांजी दसवीं कक्षा की छात्रा है। कॉलेज और ट्यूशन जाते समय क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव के रहने वाले दो आरोपी फब्तियां कसकर परेशान करते थे। आरोप है कि सोमवार को छात्रा ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने छेड़छाड़ की। इसी दौरान मामा मौके पर पहुंच गए। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया। इस मामले में परिवार ने आरोपियों को नामजद करते हुए शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें