फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंजिश में घर में घुसकर हमला, महिला से दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ला में गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते नवाब के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में रॉड लगने से उसका भाई घायल हो गया। वहीं, भतीजी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई। उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंडाली थाने पर गांव कुढ़ला निवासी नवाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव के शौकीन और इंसाफ अली के विरुद्ध मुंडाली थाने में पूर्व में गोकशी का मुकदमा दर्ज है। इसमें उसने पुलिस की मदद की थी और इंसाफ अली जेल चला गया था। शौकीन फरार चल रहा है। इसी रंजिश के कारण 8 सितंबर की रात शौकीन, इंसाफ अली, मोमीन, अकरम, जानवाना, दिलशाद, साहिला आदि 18 लोग लाठी डंडे, तमंचा आदि से लैस होकर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए हमला शुरू कर दिया। भोलू और भुट्टू ने उसके भाई मेहरखां के सिर में लोहे की राॅड मारी। मोमीन और अकरम ने तमंचे से फायर किया, जिससे उसकी भतीजी सायमा के हाथ में छर्रे लगे और हमलावरों ने सायमा के साथ दुर्व्यवहार किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें