नोएडा। बहलोलपुर गांव में मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे एक युवक पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। बहलोलपुर निवासी अमन ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मंगलवार शाम को गांव में हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गया था। वहां से लौटते वक्त रितिक, अंशुल, गढ़ी निवासी दीपक पहलवान और सोरखा निवासी पट्टे पहलवान ने घेर लिया और गाली गलौच की। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। ब्यूरो