फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन प्राधिकरण के स्टाफ पर डंपर चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सोहना रोड स्थित पढेनी मोड़ पर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के स्टाफ पर जांच के दौरान डंपर चढ़ाने का प्रयास किया गया। प्राधिकरण के सहायक सचिव अनिल कुमार की शिकायत पर तावडू पुलिस ने शुक्रवार देर शाम डंपर और कार चालक सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने बताया कि 16 सितंबर को वह अन्य स्टाफ के साथ पढेनी मोड़ पर ओवरलोड वाहनों को चेक कर रहे थे। उसी दौरान तावडू की तरफ से एक ओवरलोड डंपर आ रहा था जिसे उन्होंने रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका। उसके पीछे चल रही एक कार जिसमें चालक सहित दो-तीन व्यक्ति सवार थे उन्होंने डंपर चालक की भागने में मदद की। पीछा करने के दौरान डंपर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश भी की। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें