फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट कब्जाने का विरोध करने पर हमला, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव चाहल्का में दबंगों द्वारा प्लॉट पर कब्जा करने का विरोध करने पर हमला करने का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चाहल्का निवासी तालिब ने बताया कि गांव के ही जमशेद से उनका एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। जमशेद और उसके परिवार के लोगों ने प्लॉट पर कब्जा करने की धमकी दी हुई थी। आरोप है कि 31 दिसंबर को करीब 10.30 बजे जमशेद ने अपनी पत्नी, तीन लड़कों और पुत्रवधू के साथ मिलकर प्लॉट पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने अपने भाई के साथ मिलकर कब्जा करने का विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करते दौड़कर उनकी तरफ भागे। वह डर कर अपने घर में आ गए। तालिब के मुताबिक, सभी हमलावर लाठी-डंडे और सरिया साथ लेकर आए और उनपर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। भाई भी चोटिल है। हमलावरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्होंने किसी तरह उन्हें बचाया। झगड़ा खत्म होने के बाद एक आरोपी बंदूक लेकर अपने मकान की छत पर आ गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। गांव के कुछ लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, जांच अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें