फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार पर हमला

विज्ञापन
युवकों के हमले से टूटा कार का शीशा। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में मोतीपुर मडै़या गांव के एक फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी मनाकर गुरुग्राम के लिए निकले परिवार पर शनिवार तड़के युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। गुरुग्राम निवासी अनंत शुक्ला के परिवार की चार कारों को घेरकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित किसी तरह पांच किमी दूर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे और यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी, लेकिन पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची तब तक दो महिलाओं समेत 12 लोगों का परिवार दहशत में रहा। क्षतिग्रस्त कारों के वीडियो ट्वीट कर भी पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अनंत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके भाई नोएडा में रहते हैं। शुक्रवार रात रात भाई का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ मोतीपुर मडै़या गांव पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के लिए फार्महाउस ऑनलाइन बुक कराया था। तड़के लगभग साढ़े चार बजे जैसे ही वह फार्म हाउस से कारों में सवार होकर निकले तो उन्हें डंडे लिए युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद कारों में तोड़फोड़ और मारपीट की गई। पीड़ितों ने किसी तरह जान बचाने के लिए वहां से कारें दौड़ा दीं। फार्म हाउस घरबरा गांव के पीछे है।
विज्ञापन

तीन घंटे देरी से पहुंची प्रदेश में अव्वल रहने वाली पुलिस
मामले का खुलासा शरद चौरासिया नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट से हुआ है। ट्विटर पर तोड़े गए वाहनों के विडियो शेयर कर आरोप लगाया गया है कि यूपी-112 पर कॉल व व्हाट्सएप पर संपर्क करने के बावजूद पुलिस तीन घंटे देरी से पहुंची। हालांकि, वीडियो में दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने की बात कही गई है। घटनास्थल से काफी दूर जाने के बाद पीड़ितों के पास एक पीसीआर आई, लेकिन वह दूसरे थाने की थी। पुलिसकर्मियों ने ईकोटेक-1 थाना पुलिस को दी जानकारी तो जांच शुरू हुई।
माचिस मांगने पर पीटने का बदला लेने के लिए हमला, गिरफ्तार
डीसीपी ने बताया कि परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात मुर्शदपुर निवासी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी के दौरान रात 11:30 बजे अनुज माचिस मांगने के लिए फार्महाउस में घुसा था। इस पर पार्टी में शामिल कुछ लोगों ने उसे पीट दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने मामा के बेटे के साथ मिलकर कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों के पास हथियार नहीं थे, केवल डंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें