फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दलित बरातियों पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। मुठरह गांव से अलीगढ़ जा रही बरात के कानपुर गांव से गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने कार सवार दलित बरातियों पर हमला कर दिया। हमले में चार बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं कानपुर गांव के ग्रामीणों ने बरातियों पर हूटर बजाने व हुड़दंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार रात मुठरह गांव से एक दलित युवक की बरात महगौरा थाना पिसावा अलीगढ़ जा रही थी। जैसे ही बरात कानपुर गांव के पास पहुंची तभी गांव के कुछ युवकों का किसी बात पर बरातियों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने बरातियों से जाति सूचक शब्द कहे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें रवि, सुमित, अमित समेत चार बराती घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मुठरह गांव निवासी कृपाल सिंह की तहरीर पर कानपुर गांव निवासी दुष्यंत, मनोज, दीपक और पुष्पेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायलों की मेडिकल जांच कराई गई है। वहीं कानपुर गांव के लोगों का आरोप है कि तीन चार गाड़ियों में बराती हूटर बजाते और हुड़दंग करते जा रहे थे। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें