फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- दस लाख रुपये और प्लाॅट में आधा हिस्सा नहीं देने पर निर्माण करने से रोका
- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। दस लाख रुपये और प्लाॅट में आधा हिस्से की रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर निर्माण कार्य रोक दिया। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर दादरी कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के रेलवे रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने वर्ष 2003 में मां निर्मला देवी के नाम से सिकंदराबाद स्थित खुर्जा रोड पर 100 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। प्लाॅट की चहारदीवारी करने के दौरान अक्षय मलिक और ज्ञानेंद्र मलिक वहां पहुंचे। दोनों ने सचिन के भाई और पिता को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर निर्माण नहीं करने दिया और 10 लाख रुपये और प्लॉट का आधा हिस्सा मांगा। वहां पर मौजूद आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। आरोप है कि 28 मई की शाम अक्षय मलिक व ज्ञानेंद्र मलिक तीन अज्ञात लोगों को साथ नगर के रेलवे रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी में पहुंचे। पैसे और प्लॉट देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर जबरन घर में घुसकर सचिन और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से हथियार तान दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें