सोसाइटी की 11वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
- बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान ब्रेन हेमरेज के बाद परिवार के साथ पुल्मेरिया गार्डन सोसाइटी में रहती थी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पुल्मेरिया गार्डन सोसाइटी की 11वीं मंजिल से गिरकर की युवती की मौत हो गई। बेंगलुरु में तकनीकी कोर्स की पढ़ाई के दौरान अरोमा (23) का वर्ष 2021 में ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एम्स में उसका इलाज चल रहा है।
सूरजरपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि निजी कंपनी में नौकरी करने वाले सुशील कुमार गुप्ता पुल्मेरिया गार्डन सोसाइटी में सपरिवार रहते हैं। सुशील की बेटी अरोमा शुक्रवार फ्लैट में थी। रात करीब 8 बजे वह बालकनी से नीचे गिर गई। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेंगलुरु में ब्रेन हेमरेज के बाद अरोमा को ग्रेटर नोएडा ले आए थे। परिजन ही उसकी देखभाल कर रहे थे।