फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएस हैप्पी ट्रेल्स बनी फुटबाॅल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बीएलएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंडर-14 कैटेगरी में तीन दिवसीय अंतर-सोसाइटी फुटबॉल चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में एटीएस हैप्पी ट्रेल्स ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसमें जिलेभर से करीब 26 टीमें के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल पंचशील ग्रीन–2 और सोसाइटी 105 नोएडा के बीच खेला गया। इसमें पंचशील ग्रीन-2 ने मैच में 2-0 गोल से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में एटीएस हैप्पी ट्रेल्स ने सुपरटेक केपटाउन टीम–2 को 3-0 गोल से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में पंचशील ग्रीन–2 और एटीएस हैप्पी ट्रेल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में एटीएस हैप्पी ट्रेल्स ने 4-3 गोल से जीत हासिल कर ट्रॉफी को अपने नाम किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा पुनिया, खेल निदेशक रीतू चौधरी ने विजेता और उप-विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें