फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय स्केटबोर्डिंग में चमके खिलाड़ी, 10 पदक किए नाम

विज्ञापन
राष्ट्रीय रैंकिंग स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, गौतम बुद्ध नगर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में प्रदेश ने दूसरे स्थान हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। चंडीगढ़ में 1 और 2 अगस्त को रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप-2026 में गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में 10 पदक जीतकर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।
प्रतियोगिता में ईसा बसु ने स्ट्रीट और पार्क दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा स्वर्ण हासिल किया। हेरल महाजन ने स्ट्रीट और पार्क दोनों वर्गों में रजत पदक अपने नाम किए। अन्वी अग्रवाल ने दोनों वर्गों में कांस्य पदक जीते। रणवित सूरी ने पार्क स्पर्धा में रजत और स्ट्रीट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अनाया मिश्रा ने पार्क स्पर्धा में कांस्य तथा अरुण कुमार ने पार्क स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले को कुल 10 पदक दिलाए।
विज्ञापन


सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने कोच अरुण कुमार और पारुल वर्मा के मार्गदर्शन में स्केटिंग की बारिकियां सीखते हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने एक बार फिर गौतम बुद्ध नगर को स्केटबोर्डिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के कुल पदकों में जिले के खिलाड़ियों का योगदान सबसे अधिक रहा, जिससे राज्य राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन

-
यह सफलता केवल एक शुरुआत है। खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पित कोचिंग और सभी के सहयोग से आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। -पारुल वर्मा, महासचिव, गौतम बुद्ध नगर रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें