फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एथलीट ट्रेजा ने 100 मीटर दौड़ में जीता रजत

विज्ञापन
एथलीट ट्रेजा। स्रोत कोच
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से मेरठ में आयोजित क्लस्टर नॉर्थ जोन-1 बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की युवा धाविका ट्रेजा ने अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। ट्रेजा की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल, कोच और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। मेरठ के मवाना स्थित रुद्र इंटरनेशनल स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्यों के स्कूलों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-1 स्थित बोधी तारू इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ट्रेजा ने 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। ट्रेजा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं। कोच सोनू भाटी का कहना है कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए ट्रेजा काफी समय से तैयारियों में जुटी थीं। उसी का परिणाम इस प्रतियोगिता में पदक के रूप में सामने आया है। यदि इसी तरह मेहनत जारी रही तो ट्रेजा भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें