फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टारलिट ड्रीम्स में अंतरिक्ष यात्रियों का दीदार

सार

नोएडा के विश्व भारती पब्लिक स्कूल में प्राइमरी विभाग ने शुक्रवार को स्टारलिट ड्रीम्स कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। बच्चों ने अंतरिक्ष यात्रा, चंद्रयान और इसरो विषयों पर अभिनय व प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से छात्रों में आत्मविश्वास और प्रेरणा बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्राइमरी विभाग की ओर से आयोजित स्टारलिट ड्रीम्स कार्यक्रम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और उस पर आधारित नाट्य मंचन से हुई। इसके बाद नन्हें-मुन्नों ने तारों से सजी रात के बीच सपनों की अनोखी कहानियों को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

इस आयोजन में छात्रों ने अपने अभिनय, संगीत और नृत्य के माध्यम से श्रोताओं को एक अद्भुत अंतरिक्ष यात्रा पर ले जाया, जहां चंद्रयान, इसरो और अंतरिक्ष यात्री मुख्य आकर्षण रहे। स्टारलिट ड्रीम्स का उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना और यह संदेश देना था कि सपने भी सितारों की तरह होते हैं, जो हमेशा चमकते रहते हैं और जीवन में उम्मीद की किरण जगाते हैं। स्कूल की प्रिंसिपल अमिता गंजू ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार भी किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख आरती कौल और अंजू पुनिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें