दनकौर (संवाद)। क्षेत्र स्थित चीती गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी काजोल सिंह भदौरिया ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि आपात स्थिति में किस तरह साहस दिखाकर और पुलिस को सूचित कर सुरक्षित रहा जा सकता है। एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में भी बताया।