फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नगर के लखपत चौक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तावडू में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में 17 जुलाई 2025 को दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर लगाया गया था, जिसमें ऐलिम्को कानपुर से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चयनित किया गया था। इस शिविर में खंड तावडू के कुल 42 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चुना गया था।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएमसी की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप धनखड़ तथा एसएमसी अध्यक्ष हेमंत द्वारा बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार हाईसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, ट्राईपॉड किट, वॉकर, कैलीपर, रोलेटर तथा मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए अधिगम लर्निंग किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न अंग हैं और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खंड तावडू के कई बच्चों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बच्चों ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र की प्रतिभा और क्षमता को साबित किया है, जिससे पूरे क्षेत्र का गौरव और सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम में ज्ञान सिंह प्रवक्ता इतिहास, करतार प्रवक्ता अंग्रेजी, दिनेश कुमार, सोशल टीचर बलवीर सिंह,अरविंद कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें