फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट : 14 गांव के किसानों की आज नीमका में महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट : 14 गांव के किसानों की आज नीमका में महापंचायत
विज्ञापन

- किसानों का कहना- एयरपोर्ट के नाम पर विदेशी कंपनियों को नहीं देंगे जमीन


संवाद न्यूज एजेंसी

जेवर। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तीसरे व चौथे चरण में जमीन अधिग्रहण के लिए किसान सीधे मना कर रहे हैं। इसके लिए सभी 14 गांव के किसानों की महापंचायत रविवार को जेवर के नीमका गांव में बुलाई गई है। किसानों का कहना है कि वह एयरपोर्ट के नाम पर विदेशी कंपनियों को जमीन नहीं देंगे।
बनवारीवास के किसान देवदत्त शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट प्रथम फेज बन चुका और दूसरे फेज के लिए जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। अब एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को गुमराह करते हुए जमीन खरीदकर प्राधिकरण और प्रशासन अन्य योजनाएं लाएगा। जिसे विदेशी कंपनियों को महंगे दामों पर बेचेगा और किसान बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

तीसरे व चौथे चरण के लिए जेवर के दयानतपुर, सिवारा, साबौंता, रामनेर, किशोरपुर, जेवर बांगर, नीमका, खाजपुर, चौरोली, थोरा, बनवारीवास, रोही, पारौही, बंकापुर गांव के किसानों से लगभग दो हजार हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके प्रभावित गांव के किसानों से 70 प्रतिशत सहमति लेना आवश्यक है। मगर अब एयरपोर्ट के काम में अडंगा लगता दिख रहा है। रविवार को नीमका गांव में महापंचायत में किसान अंतिम फैसला लेंगे।




गांव की सदियों पुरानी यादें छोड़ना आसान नहीं
किसानों ने कहा कि जिन गांव के विस्थापन की बात की जा रही है वे सभी गांव सदियों पुराने हैं। विस्थापन टाउनशिप में किसानों को न तो उनके हिसाब से जमीन मिल पाती है और न ही मवेशी रख पाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग इधर उधर जाकर बस जाते हैं। जिसके बाद गांव का इतिहास और यादें सब बिछड़ जाती हैं।
विज्ञापन



यमुना प्राधिकरण ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए कुछ जमीन का अधिग्रहण करना व सीधे किसानों से क्रय करना शुरू किया है। एयरपोर्ट में ही यह सभी परियोजनाएं शामिल हैं।
शैलेंद्र कुमार सिंह, ओएसडी यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें