फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट
विज्ञापन

दादरी संवाद। नगर के जीटी रोड पर फलों की ठेली लगाने वाले दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी के जीटी रोड पर मिहिर भोज कॉलेज के पास फलों की आढ़त और ठेली लगाई जाती है। कटहेरा रोड निवासी नासिर व सुल्तान के बीच पैसों का लेन-देन था, जिसको लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से आसिफ व नासिर और दूसरे पक्ष से सुल्तान उर्फ अट्टू व चाहत को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें