फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से खुलेंगे यूपी बोर्ड के स्कूल, सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय एक जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र के लिए खुल जाएंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वागत और नियमित पठन-पाठन शुरू कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को संदेश भेजकर निर्धारित समय पर यूनिफॉर्म में आने और आवश्यक पाठ्य सामग्री साथ लाने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि एक जुलाई से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नियमित कक्षाएं संचालित होंगी और पहले दिन से सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं, श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ नियमित पढ़ाई शुरू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें