फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांग बच्चे व मां से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सदरपुर स्थित खजूर कॉलोनी में बच्चों के बीच विवाद ने दंपती ने एक महिला के साथ मिलकर दिव्यांग बच्चे व उसकी मां को पीटा। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। खजूर कॉलोनी निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि जिस मकान में वे रहते हैं उसी में धर्मवीर भी परिवार के साथ रहता है। पास में ही सुषमा रहती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। 30 जून की शाम शिकायतकर्ता की पत्नी दिव्यांग बेटे को इलाज के लिए लेकर जा रही थीं। इसी दौरान धर्मवीर, उसकी पत्नी और सुषमा ने उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और चालान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें