ग्रेटर नोएडा। एलजी गोल चक्कर के समीप सड़क किनारे खड़ी एक डिलीवरी बाॅय की बाइक तीन बदमाश लेकर भाग गए। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बदायूं निवासी डिलीवरी ब्वॉय मोहर सिंह रायपुर बांगर गांव में किराए के मकान में रहते हैं। 30 जून को वह नॉलेज पार्क क्षेत्र में ऑर्डर देकर लौट रहे थे। एलजी गोल चक्कर के समीप पहुंचने पर उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और लघुशंका के लिए चले गए। इसी बीच तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनकी बाइक लेकर भाग गए। बाइक में उनका मोबाइल और पर्स भी रखा था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। ब्यूरो