फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारों में टक्कर के बाद मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-162 की सर्विस रोड पर दो कारों में टक्कर के बाद मारपीट में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली निवासी रुपाली ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को पिता वेद प्रकाश के साथ लौट रही थीं। सर्विस रोड पर आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। पिता ने गाड़ी रोक ली, लेकिन पीछे से आ रही वैगनआर का चालक अपनी कार को नियंत्रित नहीं कर सका। वैगनआर रुपाली की गाड़ी से टकरा गई, जिससे उनकी गाड़ी आगे खड़ी कार से भिड़ गई, जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। आगे वाली कार में सवार तनुज राव, सलोनी और रुद्रराव उतरे और गाली-गलौज करने लगे। वेद प्रकाश ने उन्हें रोका तो तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद रुपाली और उनके पिता थाना नॉलेज पार्क गए, जहां वेद प्रकाश बेहोश हो गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें