ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में करीब सात माह पहले हुई मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिपियाना बुजुर्ग निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 16 फरवरी की शाम विजय कुमार, उसके साले और भांजे पिंटू ने उसके भाई संदीप कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौच की, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई। वहीं, कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो