ग्रेटर नोएडा। लुक्सर मोड़ के पास शुक्रवार शाम युवक पर 3-4 बदमाशों ने हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। पीड़ित को जिम्स में भर्ती कराया गया है। थाना कासना पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। छोटा घरबरा गांव निवासी जगत सिंह का कहना है कि उसका भाई जगदीश बाइक से गांव छोटा घरबरा से दूध बांटने के लिए निकला था। जैसे ही वह लुक्सर मोड़ के पास पहुंचा, आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते पर परिवार के सदस्य ने घायल को इलाज के लिए जिम्स में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो