घर में घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी में दो लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बालाजी कॉलोनी निवासी सतवीर परिवार के साथ 11 जून की रात घर पर थे। तभी भतीजे मंजीत व संदीप उनके घर पहुंचे और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्र ने बताया कि अस्पताल से उपचार कराने के बाद मंजीत व संदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।