फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुपरटेक केपटाउन में छाई असम की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहू उत्सव में असमिया वेशभूषा में पहुंचे महिलाएं और बच्चे
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन के क्लब-1 में शनिवार को बिहू उत्सव मनाया गया। पारंपरिक असमिया वेशभूषा में सजीं महिलाएं और बच्चे पहुंचे। इसके बाद बच्चों के लिए चित्रकारी गतिविधि आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अपनी कल्पना के अनुसार सुंदर चित्र बनाए। दोपहर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। पूरे परिसर में असम की संस्कृति और रंग देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से बिहू की खुशियों को साझा किया। सरप्राइज प्रस्तुति और बिहू लंच के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि बिहू असम का प्रमुख और बेहद लोकप्रिय त्योहार है जो फसल कटाई और नए साल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह त्योहार खुशी, समृद्धि और एकता का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में भी वही उत्साह और परंपरा देखने को मिली। सुबह से दोपहर तक चले इस आयोजन में सभी प्रतिभागी बेहद खुश नजर आए। महिलाओं ने खास तौर लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। जिन्होंने इस आयोजन का खूब आनंद लिया और असम की संस्कृति को करीब से महसूस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें