फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दौड़ के साथ लंबी कूद-गोला फेंक में दिखाया दम

Sat, 15 Nov 2025 02:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पीसी बागला कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ। कई जिलों के महाविद्यालयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने पहले ही दिन अपनी क्षमताओं और कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला माहौर ने प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि कॅरिअर के नए अवसर भी प्रदान करते हैं।
पहले दिन का कार्यक्रम काफी रोमांचक रहा। कुल 24 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़ प्रमुख रहीं। खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार और बेहतरीन तकनीक के साथ ट्रैक पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज के खेल प्रभारी डाॅ. सतेंद्र पचौरी ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन विजयी प्रतिभागियों की घोषणा करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें