माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक तीन मेरिट लिस्ट के तहत प्रवेश प्रक्रिया पिछले हफ्ते तक पूरी की जा चुकी हैं। तीनों सूची के आधार पर अधिक प्रवेश बीए और बीकॉम में हुए हैं। हालांकि अब ओपन राउंड के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन है। वहीं इसके बाद कल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार, अब तक तीन मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। हालांकि अभी-अभी ओपन राउंड बाकी है। जहां छात्र ओपन राउंड में भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसका आज अंतिम दिन है। बता दें, बीकॉम की आधी से अधिक सीटें भर चुकी हैं। वहीं बीए और बीएससी की सीटें अभी भी खाली हैं। पिछले हफ्ते तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में बीकॉम में 10 और सीटें भर गईं। हालांकि बीए और बीएससी की 40 से 50 सीटें अभी भी खाली हैं। इन खाली सीटों को ओपन राउंड में भरने की उम्मीद है। अधिक प्रवेश विज्ञान विषय में गणित और जीव विज्ञान में हुए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को एमएससी में भी एडमिशन लिए गए। जहां कुल 6 विद्यार्थियों ने अपने एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा कराया।
विषय- सीटें- प्रवेश-खाली सीटें
बीए - 240 - 155
बीएससी - 120 - 46
बीकॉम - 130 - 93
कुल तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। आज ओपन राउंड का पंजीकरण पूरा होते ही ओपन राउंड की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
-प्रोफेसर आरके गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा