फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मीट सप्लाई का काम करते थे आसिफ कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की बृहस्पतिवार को हुई हत्या मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी मीट व्यवसायी थे। जांच में पुलिस को पता लगा है कि पीडि़त हत्या में शामिल लोगों या उनके परिवार से बहुत कम बातचीत करते थे। पत्नी शाहीन का कहना है कि हमने उनसे कभी बात नहीं की। उन्होंने बिना किसी वजह के उनके साथ रंजिश निकाली है।
शाहीन ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने तुरंत अपने एक रिश्तेदार को फोन किया और आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसिफ की बहन व अभिनेत्री के पिता सलीम कुरैशी ने कहा कि जब उन्हें फोन आया, तब वह अपने घर पर थे। आसिफ ने लड़के से बस इतना कहा था कि स्कूटर थोड़ा आगे बढ़ा ले, ताकि दरवाजा अवरुद्ध न हो। लेकिन उन्होंने इसे अहंकार का मामला बना लिया और उसकी हत्या कर दी। सलीम ने आसिफ को एक सीधा-सादा और मेहनती इंसान बताते हुए कहा कि आसिफ रेस्तरां में मांस की आपूर्ति करता था। हत्या के समय कोई नहीं आया। पुलिस बाद में आई और जांच शुरू की। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सज़ा मिलने व पीडि़त परिवार को न्याय मिलने की मांग की है। पुलिस उपायुक्त डाॅ. तिवारी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय निवासियों से बातचीत करके घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी के दावों की पुष्टि करने और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ के भाई ने की इंसाफ की मांग-
मृतक आसिफ के भाई जावेद ने कहा कि पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी लड़ाई हो चुकी है, लेकिन तब छोटी-मोटी बहस हुई थी। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें