केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पिछले 11 वर्षों में बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन करीब 6 गुना और इलेक्ट्रॉनिक निर्यात करीब 8 गुना बढ़ा है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यूपी के नोएडा में टेम्पर्ड ग्लास के लिए भारत के पहले विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। नोएडा में स्थित ऑप्टिमस इंफ्राकॉम लिमिटेड के द्वारा इस संयंत्र का संचालन होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पिछले 11 वर्षों में बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन करीब 6 गुना और इलेक्ट्रॉनिक निर्यात करीब 8 गुना बढ़ा है। एक-एक करके सभी उत्पादों का निर्माण भारत में शुरू हुआ है।
एक के बाद एक सभी कंपोनेंट्स भारत में बनने लगे हैं। आज इसी क्रम में टेम्पर्ड ग्लास को बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन है। अभी तक भारत में टेम्पर्ड ग्लास का बाहर से आयात किया जाता था। इस संयंत्र की बात करें तो करीब 2.5 करोड़ टेम्पर्ड ग्लास हर साल भारत में बनने लगेंगे"