फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉक्सिंग और वुशू में दम दिखाएंगे अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के सादोपुर निवासी खिलाड़ी अशोक कुमार का चयन हैदराबाद में होने वाले ऑल इंडिया पुलिस गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। वे 52 किलोग्राम वर्ग में बॉक्सिंग और वुशू दोनों स्पर्धाओं में भाग लेंगे। गेम्स का आयोजन 23 से 31 जुलाई तक हैदराबाद स्थित सीआईएसएफ कैंप में होगा। प्रतियोगिता में देशभर के पुलिस विभागों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वे जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार की निगरानी में अभ्यास करते रहे हैं। कोच ने बताया कि अशोक के हाल के प्रदर्शन ने विश्वास जताया है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वह शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्हाेंने मेरठ में चार जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस गेम्स में बॉक्सिंग और वुशू दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। वर्तमान में वे बिजनौर में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें