कैश वैन कर्मी से मोबाइल झपटकर बदमाश फरार
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश कैश वैन कर्मी का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घरौंदा अपार्टमेंट अल्फा-1 निवासी प्रिंस कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 जून की शाम वह एनपीसीएल तुगलपुर स्थित कैश लॉजिस्टिक से संबंधित कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नॉलेज पार्क क्षेत्र में पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि वह बदमाशों का चेहरा या उनकी मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख सके। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो