ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यंग स्टार क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे तीसरे कैप्टन जसवंत सिंह रावत मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने पंछी इंफ्राटेक को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंछी इंफ्राटेक ने 35.5 ओवर में 264 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशीष नेहरा अकादमी ने 39वें ओवर में 268 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अक्षज गुप्ता ने 53 गेंदों पर 76 रन बनाएं। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।