फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेयर हाउस पर गए युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में ड्यूटी पर गए युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव प्यावली ताजपुर निवासी हिमांशु ने बताया कि 9 नवंबर को उनका भाई गौतम शर्मा ड्यूटी पर ब्लिंकिट एसकेएस वर्ल्ड स्कूल के पीछे पंचशील ग्रीन वेयर हाउस गया था। दोपहर को वहां अक्षित शर्मा, चंदन, रजनीश और मुकेश ने गिरोहबंद तरीके से गौतम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वीडियो भी बनाई गई और उसे ग्रुप में शेयर किया गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें