बनकटी। आशा बहू स्वास्थ्य कल्याण समिति की ब्लॉक अध्यक्ष सविता गौतम के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मानदेय भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। 14 नवंबर तक मानदेय का भुगतान नहीं होने पर 15 से कलम बंद हड़ताल करने की चेतावनी दी। ब्लाॅक अध्यक्ष सविता गौतम ने कहा तीन नवंबर को आशा कार्यकर्ताओं के बकाया भुगतान आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। यदि 14 नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 नवंबर से कलम बंद हड़ताल किया जाएगा। इस दौरान गीता पाल, शीला देवी, चंद्रकली, मीरा देवी, रंभा पाल, सुनीता देवी, सुभावती देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद