फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो भाइयों पर लोहे की राॅड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव के समीप जिम करने जा रहे दो युवकों पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अच्छेजा गांव में तुषार परिवार के साथ रहते हैं। 5 मई को वह अपने चचेरे भाई आदित्य के साथ पहलवान फिटनेस जिम पर जा रहे थे। तभी गांव के ही धीरे, विपिन, शेंकी और सौरव ने रोक लिया। गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिससे आदित्य के सिर में लोहे की रॉड मार दी गई। सूचना मिलने पर परिजन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घायल तुषार ने चारों आरोपियों एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें