फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्रामा अडैप्टेशन में आर्यन ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने इंडियन डिबेटिंग लीग की ओर से आयोजित मुंबई स्पीच एंड डिबेट लीग 2026 के चौथे संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का विषय मीडिया, मैजिक और पॉप कल्चर था, जिसमें छात्रों ने आत्मविश्वास, वाकपटुता और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ड्रामा अडैप्टेशन श्रेणी में कक्षा- 8 के आर्यन शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा-7 की श्राव्या सिंह ने मध्यम श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। कक्षा-5 के वैभव यति ने जूनियर कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, कक्षा 5 के उत्कर्ष सिंह को जूनियर कैटेगरी में बेस्ट स्पीकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें