ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा वेदिका सिंह ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के अंडर-19 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वेदिका सिंह की कहा कि वह आने वाले समय में भी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। इस उपलब्धि ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है। ब्यूरो