आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया।
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में 225 आर्य युवक भाग ले रहे हैं। आठ दिनों तक चलने वाले इस शिविर मे युवाओं को योगासन, दण्ड बैठक, लाठी, जूडो-कराटे, आत्म रक्षा व संध्या यज्ञ और भारतीय संस्कृति की जानकारी का शिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ अमिता चौहान, डॉ अशोक कुमार चौहान, डॉ जयेंद्र आचार्य, अनिल आर्य, प्रवीण आर्य, रेनू सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर का समापन शनिवार 6 जून को सुबह 11 बजे होगा।