फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अरवाचीन भारती भवन बना क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-1 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में आयोजित दूसरे कैम्ब्रिज अंडर-19 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल में अरवाचीन भारती भवन ने ग्रीनफील्ड्स पब्लिक स्कूल को 36 रन से हराकर खिताब जीता। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। अरवाचीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन बनाए। प्रणव भट्ट ने 33 रन बनाए। जवाब में ग्रीनफील्ड्स की टीम 59 रन पर सिमट गई। प्रणव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीके खन्ना और दिल्ली रणजी टीम के मैनेजर महेश भाटी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें