कलाकारों ने विकास खंड चौपाल में लोगों को किया जागरूक
रोहड़ू। नाट्य दल भगवती सांस्कृतिक मंडल शंठा के कलाकारों ने पंचायत बम्टा और नेरवा में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को सरकार कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नेरवा की आशा वर्कर रीता, बम्टा पंचायत के उपप्रधान योगेश और ग्रामीण उपस्थित रहे।