फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहादुरगढ़, हरियाणा के ध्यानार्थ.... जाली ड्राइविंग लाइसेंस और सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी कुख्यात वाहन चोर मनोज बक्करवाला का रह चुका है सहयोगी
विज्ञापन

- हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस ने भी आरोपी पर रखा था 25 हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जाली ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनाने वाले जालसाज समयपुर बादली निवासी कमल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुख्यात वाहन चोर मनोज बक्करवाला का सहयोगी रह चुका है और इस पर हरियाणा के बिहा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आरोपी कमल समयपुर बादली थाना क्षेत्र में एक फर्जीवाड़ा के मामले में वांछित था। इंस्पेक्टर मनेंदर सिंह ने बताया कि अंतरराज्जीय वांछित अपराधियों के तलाश अभियान के दौरान टीम को वाहन चोरी व जाली दस्तावेज तैयार करने के एक गैंग की सूचना मिली। पता चला कि गैंग वाहनों का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनवा कर उसे अलग-अलग राज्यों में बेचा रहा है। जांच के बाद इस गैंग के सरगना कमल को टीम ने 6 अप्रैल सिरसपुर के एकता अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह वाहन चोर मनोज बक्करवाला और उसके सहयोगियों के चुराए गए वाहनों का फर्जी पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाता था। जुलाई 2022 में हरियाणा पुलिस ने मनोज बक्करवाला समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। तभी से कमल फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................................
गोल्डी बराड़ व लारेंस बिश्नोई गैंग से भी संपर्क:
जांच में पता चला है कि कमल का गैंग गोल्डी बराड़ व लारेंस बिश्नोई गैंग के लिए भी चोरी के वाहनों को भी जाली दस्तावेजों के साथ पूर्ति करता था। मनोज बक्करवाल के सहारे ही कमल का इन गैंगों से संपर्क हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमल का परिवार मूलत: पंजाब का रहने वाला है, लेकिन कमल का जन्म जहांगीरपुरी इलाके में हुआ था। वह सिर्फ दूसरी कक्षा तक पढ़ा है। शुरूआत में इसने मोटर मैकेनिक का काम किया था। 2016 में कमल मुलाकात जहांगीरपुरी निवासी पप्पू से हुई थी, जिसने इसे जाली ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के फर्जी पंजीकरण तैयार करने के गुर सिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें