फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 38 लाख की लागत से होगा गंदे पानी की निकासी का प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान: सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। पटाकपुर रोड पर नाली निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को अब जल्द ही राहत मिलने जा रही है। बिना बरसात भी नालों का गंदा पानी सड़क पर भर जाने से आमजन, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय लोगों की लगातार मांग और शिकायतों को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के प्रयासों से नगरपालिका प्रशासन द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा लगभग 38 लाख रुपये की लागत से क्षेत्र में नालों का निर्माण एवं पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत जल निकासी के लिए पक्के नाले बनाए जाएंगे, जिससे सड़क पर आने वाला गंदा पानी सीधे नालों के माध्यम से बाहर निकल सकेगा और सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। यह कार्य पूर्ण होने के बाद पटाकपुर रोड पर आवागमन सुचारु हो जाएगा और लोगों को कीचड़ व गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


योजना का भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने विधिवत रूप से शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। पटाकपुर रोड पर जलभराव की समस्या लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर परेशानी बनी हुई थी, जिसे लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग उठाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को ध्यान में रखते हुए इस योजना को मंजूरी दिलाई गई है और कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी खामी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की गहराई और पाइप लाइन की क्षमता ऐसी हो, जिससे अधिक वर्षा होने की स्थिति में भी पानी की निकासी सुचारु बनी रहे। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन बलराज सिंगला सहित नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें