फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोशालाओं में होगी ठंडे पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि गो संवर्धन एवं संरक्षण कोष में धनराशि एकत्र करने के लिए संस्थानों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक में उन्होंने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए गोशालाओं में पर्याप्त छाया, ठंडा पेयजल, पंखे, कूलिंग व्यवस्था और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय किए जाएं। बैठक में एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लक्ष्मी वीएस, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें