माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह हुआ। विद्यालय परिषद के सदस्यों को स्लैश और बैच देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय अध्यक्ष अरमान कपूर व देवयानी धाल, उपाध्यक्ष देव तेओटिया, किया भाटी, जनरल सिक्योरिटी प्रभारी कैफ सैफी व साक्षी दुबे, स्पोर्ट्स कैप्टन लक्ष्य राजपूत व कोमल भाटी, वाॅयस स्पोर्ट्स कैप्टन वंश यादव व वंशिका सिंह, जूनियर हेड बाॅय देव प्रताप सिंह एवं हेड गर्ल पैरी भाटी ने परिषद के अन्य सदस्यों ने विद्यालय के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बने रहने की शपथ ली। प्रधानाचार्या अंजू पुरी ने बताया कि छात्रों को कर्तव्यनिष्ठ और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सुनीता सिंह, झराश्री एवं श्वेता खन्ना,भावना शर्मा एवं भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।